छेड़छाड़ के मामले में लापरवाह दरोगा निलंबित, कोतवाल के खिलाफ जांच के आदेश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लापरवाह दरोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया है तथा कोतवाल के खिलाफ जांच के आदेश दिये है। छेड़छाड़ के मामलों में गंभीरता न दिखाकर व लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने कर्नलगंज चौकी पर तैनात दारोगा मुकेश बाजपेई को निलंबित कर दिया है। वहीं सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय को कोतवाल रणविजय सिंह के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए।
बताते चले कि रेलवे कर्मी अपनी भांजी को स्कूटी से 14 दिसम्बर को घर जा रहे थे, तभी भोलेपुर में एक बुलेट बाइक सवार अज्ञात तीन युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी थी। जब छेड़छाड़ का विरोध पीडि़ता के मामा ने किया तो बाइक सवार युवकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। कार्यवाही आगे न होने पर पीडि़त उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तो पुलिस ने मुकदमे में छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई थी। पुलिस ने आंबेडकर कालोनी भोलेपुर निवासी शिवम उर्फ कल्लू, राजन नगला निवासी हिमांशु व नलकूप कालोनी धनसुआ निवासी नवीन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस मामले में लापरवाही करने पर एसपी का पारा चढ़ गया और उन्होंने दारोगा मुकेश को निलंबित कर दिया तथा सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय को कोतवाल रणविजय सिंह के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *