दरोगा पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला ने जनपद बहराइच में तैनात दरोगा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पीडि़ता का आरोप है कि दरोगा ने मेरे मकान में कमरा किराये पर लिया था। अब वह आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कह रहा है। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद उन्नाव की एक महिला कोतवाली मोहम्मदाबाद पहुंची और पुलिस को घटना के संदर्भ में तहरीर दी। जिसमें दर्शाया कि नगला निशान कटिन्ना मानिकपुर निवासी दरोगा की वर्ष २००६ में उन्नाव में तैनाती थी। दरोगा ने मेरे मकान में कमरा किराये पर लिया था। वर्तमान में वह जनपद बहराइच में तैनात है। छह माह पहले दरोगा ने फोन कर उसका आपत्तिजनक वीडियो उसके पास है। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने को कहा। उसके बाद उसने पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले दरोगा ने अपन घर नगला निशान कटिन्ना मानिकपुर बुलाया और अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने गाली-गलौज व मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता का आरोप है कि १९ मई को समझौता के लिए बुलाया था। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *