फतेहगढ़, कादरीगेट, मोहम्मदाबाद, शमशाबाद प्रभारी निरीक्षक बदले गये

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कई थाना प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। फतेहगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह को कादरीगेट थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। शमशाबाद थाना प्रभारी अमित गंगवार को वीआईपी सेल प्रभारी बनाया गया। कादरी गेट थाना प्रभारी अवध नारायण पांडे को आईजीआरएस का इंचार्ज बनाया गया। मोहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार भाटी को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई। थाना मऊदरवाजा के अपराध निरीक्षक हरि गोविंद को कोतवाली फतेहगढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। वीआईपी सेल प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला को कोतवाली मोहम्मदाबाद में इंचार्ज बनाया गया। एसपी के पीआरओ उप निरीक्षक तरुण सिंह को शमशाबाद थाने का इंचार्ज बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *