थाना प्रभारी निरीक्षक ने पीस कमेटी की बैठक कर सभी को मिलजुल कर त्योहार मनाने कही बात

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाने में तैनात थाना प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल ने अमृतपुर थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में क्षेत्र के प्रधान, बीडीसी, पूर्व प्रधान, पूर्व बीडीसी अन्य संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्रीय लोगों से आगामी जन्माष्टमी के त्यौहार व चेहल्लुम के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी को आगामी त्यौहार को मिलजुल कर मनाना है। किसी प्रकार का किसी से भी भेदभाव नहीं करना है। उन्होंने सभी व्यक्तियों से निवेदन किया कि शासन की मंशा अनुरूप सभी लोग अपने प्रतिष्ठान व भवनों आदि पर कैमरे लगवा ले। जिससे कि क्षेत्र में क्राइम को रोकने में काफी मदद मिलेगी और जिनके प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगे होंगे वह खुद भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रिंस चौहान, फखरपुर प्रधान शिवदत्त तिवारी, भुवनपुर प्रधान पंचम सिंह, पिथनापुर प्रधान अभय सिंह, अमृतपुर प्रधान सहयोगी अनुराग शुक्ला, लीलापुर प्रधान रिंकू सिंह, परतापुर प्रधान पुत्र रोहित यादव, हुसैनपुर राजपुर प्रधान मुलायम सिंह सहित क्षेत्र के अन्य प्रधान, वर्तमान बीडीसी व पूर्व बीडीसी तथा दरोगा उदयवीर, दरोगा नरसिंग यादव, कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह, दरोगा कमलेश राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *