- न देने पर निजी हिस्ट्री भेजी कोर्ट
- प्रतिवादी से रुपये लेकर दे दी क्लीन चिट
- कोर्ट ने मांगी थी मानहानि के मामले में आख्या
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली फर्रुखाबाद में तैनात दारोगा विभूति प्रसाद ने शिकायतकर्ता से जांच के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। पीडि़त द्वारा रुपये देने से मना करने पर दरोगा ने कोर्ट में निजी हिस्ट्री भेज दी। दरोगा ने प्रतिवादी से पैसे लेकर क्लीन चिट दे दी। वादी ने प्रतिवादी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में न्यायालय ने थाने से आख्या मांगी थी। दरोगा ने फर्जी हस्ताक्षर कर दिये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
