गणेशोत्सव पर मूर्ति की हुई स्थापना

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गणेश चतुर्थी पर मंझना रोड स्थिति बरमदेव मंदिर पर गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना के बीच स्थापना की गयी।
रविवार को नगर में मंझना रोड स्थिति बरमदेव मंदिर पर गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन गजानन की मूर्ति की पूजा अर्चना के बीच स्थापना की गयी। इस दौरान भक्तों द्वारा पूजा अर्चना व हवन पूजन किया गया। प्रथम दिन हुई आरती में राहुल यादव सभासद को मुख्य अतिथि बनाया गया एवं बी गणपति बप्पा मोरया कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उत्साह भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष गुंजायमान किये। यह कार्यक्रम करीब एक सप्ताह तक चलेगा। कमेटी ने सभी भक्तों से सुबह शाम आरती में शामिल होने की अपील की है। इस मौके पर अरविन्द प्रताप, अंकित यादव, शेषदीप, अतुल तिवारी, नन्द किशोर, इंद्रजीत बाथम, अमित तिवारी, संदीप, राघव, बबलू, ललित तिवारी, रवि शक्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *