डीएम, एसपी ने कटान से प्रभावित समैचीपुर चितार का किया निरीक्षण

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गंगानदी के कटान से प्रभावित क्षेत्र समैचीपुर चितार तहसील कायमगंज का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गंगानदी के पानी में वृद्धि हुई हैं, पानी आबादी में आ गया हैं और गावं में कटान हो रहा है। निरीक्षण कि दौरान देखा गया कि ग्रामीण ग्राम से शमसाबाद/ढाईघाट मार्ग पर शिफ्ट हो गये है। उप जिलाधिकारी ने बताया गया कि ग्रामीणों की सुविधा हेतु 06 नाव एवं गौताखोर लगाये गये है एवं किट भी उपलब्ध करा दी गयी है। डीएम ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरण कराने एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराने के निर्देश उप जिलाधिकारी कायमगंज को दिए। मौके पर उपस्थित जन समूह को बाढ़ के दुष्प्रभावों से बचने तथा भविष्य में घटित होने वाली आपदाओं के प्रति जागरूक कर समुदाय का क्षमता संर्वद्धन किया गया। ग्रामीणों ने गावं को कटान से बचाने हेतु बांध बनवाने हेतु जिलाधिकारी से मांग की। इस दौरान उपजिलाधिकारी कायमगंज, तहसीलदार कायमगंज, क्षेत्राधिकारी कायमगंज, थानाध्यक्ष शमसाबाद मौजू रहे।
