फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंडलों में गठन के लिए जनपद पहुंचे जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे एवं पर्यवेक्षक क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी पिछले कुछ महापूर्व संगठन पर अभियान के अंतर्गत जनपद में मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई थी, उन घोषित सभी मंडलों में मंडल कमेटी बनाने के लिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी को प्रांतीय नेतृत्व द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक सुनील तिवारी ने मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की एवं उनको दो दिन के अंदर कमेटी बनाने की निर्देश दिए। संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे एवं जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की उपस्थिति में मंडल कमेटियों को बनाने का कार्य आरंभ हो गया है।
पर्यवेक्षक में सुनील तिवारी ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर दो दिवसीय प्रवास के दौरान जनपद के सभी घोषित मंडलों में कमेटी बनवाने के निर्देश मिले हैं। जनपद में 15 मंडल अध्यक्षों का घोषणा हो चुकी है, तीन मंडल अभी घोषित नहीं हुए हैं। इन 15 मंडलों में सभी घोषित मंडल अध्यक्षों को दो दिन के अंदर कमेटी को गठन करने का निर्देश दिया गया है। कुछ मंडलों में कमेटियों का गठन हो चुका है, मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। कमेटी बनाते समय सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए सभी वर्ग का समायोजन होगा। नवनिर्वाचित कमेटी में बनने वाले पदाधिकारी सक्रिय सदस्य आवश्यक हैं, लेकिन महिला एवं अनुसूचित वर्ग के पदाधिकारी अगर सक्रिय सदस्य नहीं है, लेकिन पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा है तो ऐसे कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया जा सकता है। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया आगामी पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने मंडलों में ऐसे पदाधिकारी का चयन करें। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया सभी घोषित 15 मंडलों में दो दिन के अंदर प्रांतीय नेतृत्व की मोहर बाद कमेटीया घोषित हो जाएंगी। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
सभी मण्डल अध्यक्षों को दो दिन में कमेटी बनाने के दिये गये निर्देश
