स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने डीएम से भेंटकर भवन हेतु सौंपा पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की बैठक जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा ने प्रदेश में हो रही डायमंड जुबली जम्बूरी एवं १९वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में पंजीकरण लक्ष्य के सापेक्ष एवं प्रदेश द्वारा जिला संस्था को दिये गये वार्षिक लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड भारती मिश्रा को जनपद में विगनर्स कोर्स कराने का दायित्व दिया गया। जम्बू में पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी सुधीर कुमार कुशवाहा एवं योगेश को दी गई। डा0 सचिव डा0 महेश चन्द्र राजपूत ने समयबद्ध एवं नवीनीकरण एवं पंजीकरण कराये जाने पर जोर दिया। हिमलेश शाक्य ने राज्यपाल पुरुस्कार आवेदन भराये जाने के लिए सहमति दी। जिला आयुक्त गाइड इंदू मिश्रा द्वारा प्रगतिशील प्रशिक्षण जनपद में कराये जाने के लिए ब्लाक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन को जिम्मेदारी दी। पदाधिकारियों ने जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा को वार्षिक लक्ष्य पूरा करने का भरोसा दिलाया। प्रादेशिक मुख्यालय आदेश के अनुपालन में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा ने मुख्यायुक्त जिला सचिव आईटी कोआर्डिनेटर प्रधानाचार्य शिवओम दुबे के साथ अध्यक्ष जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व सीडीओ विनोद कुमार गौड़ व डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह से शिष्टाचार भेंट कर स्काउट गाइड संस्था के कार्यालय कक्ष भवन को उपलब्ध कराये जाने के लिये प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा0 प्रभात कुमार का पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रतिभा शाक्य, वैभव सोमवंशी, पुष्पा सिंह, चमन शुक्ला, पुष्पेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
डायमंड जुबली जम्बूरी के पंजीकरण लक्ष्य पूरा करने का दिया गया निर्देश
