आउटसोर्सिंग की शिकायत मिलने पर जांच के डीएम ने दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछली बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुपालन की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि स्ट्रीट वेंडरों की खाद्य गुणवत्ता की नियमित चेकिंग की जाये, कमी पाये जाने पर दंडित किया जाये। कोई भी खाद्य पदार्थ खुले में न रखा जाये, आगामी त्यौहारों के मद्देनजर चेकिंग की जाये, व्यापारियों द्वारा विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग की शिकायत की गई। डीएम ने जाँच के निर्देश दिये। मिशन हॉस्पिटल व भोलेपुर में अतिक्रमण का मामला उठाया गया। डीएम ने कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारीए, अपर जिलाधिकारी न्यायिक व संबंधित मौजूद रहे।
मिशन अस्पताल व भोलेपुर में अतिक्रमण पर कार्यवाही के दिये निर्देश
