फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ की प्राचार्य डॉ0 शालिनी के संरक्षण में रोवर्स प्रभारी डॉ0 अमित कुमार एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ0
अनामिका सक्सेना के निर्देशन में रोवर्स/रेन्जर्स प्रशिक्षिका चमन शुक्ला के द्वारा महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को रोवर रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस प्रशिक्षिण का ध्वजारोहण के साथ शुभारम्भ हुआ। छात्र-छात्राओं को रोवर्स रेंजर्स की विभिन्न गतिविधियां के साथ-साथ कई प्रकार की पट्टियों के विषय में बताया गया। आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी दिशा निर्देश दिए गये। छात्र छात्राओं को सैल्यू, करना, गांठ लगाना, प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार के गुण सिखाये गये। छात्र/छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से प्रशिक्षिका द्वारा बताई गई। सभी ज्ञानवर्धक बातों को न केवल सीखा तथा अभ्यास भी किया। प्रशिक्षका द्वारा मनभावन गीतों की लडिय़ां भी पिरोयी गईं। सभी ने मिलकर सुक्ष्म आहार ग्रहण किया। प्राचार्य डॉ0 शालिनी ने सभी रोवर्स एवं रेंजर्स के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हुए अध्यक्षता की। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व छात्र-छात्राओं में हर्षित शर्मा, वैभव शर्मा, सूर्यकांत, सुमित, विनय, अरुण, प्रियांशु लाल, अमित जाटव, अनिरुद्ध, सिम्मी शर्मा, शिवानी, शिखा पूजा, मुस्कान, बबली, किरण आदि उपस्थित रहीं।
