वी.वी.पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 मेजर एसडी सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल की प्राचार्या ने किया शुभारंभ
स्कूल के ग्राउंड पर क्रिकेट टूर्नामेंट का भी किया गया आयोजन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। वी.वी. पब्लिक स्कूल में प्रथम अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के प्रतिनिधि के रूप में मेजर एसडी सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल की प्राचार्य अंजना दीक्षित तथा डॉक्टर नीतू सिंह फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढर्रा शादीनगर के वीवी पब्लिक स्कूल में प्रथम अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के प्रतिनिधि के रुप में मेजर एसडी सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल की प्राचार्य अंजना दीक्षित तथा डॉक्टर नीतू सिंह ने भाग लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक कुलदीप सिंह याद, वीवी पब्लिक स्कूल तथा अध्यक्ष रामनिवास सिंह, अध्यापक रोहित यादव, धीरज पाल, रेनू यादव, मनीष पाल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। इसके बाद प्राचार्या डॉक्टर अंजना दीक्षित तथा डॉक्टर नीतू सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं को मेडल व सील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
वहीं डॉक्टर अंजना दीक्षित तथा डॉक्टर नीतू सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा बच्चों को पढ़ाई लिखाई के प्रति प्रोत्साहित किया। वहीं मौजूद अभिभावकों को बताया की एक वक्त खाना ना खाना, लेकिन बच्चों को जरूर पढऩा, क्योंकि बच्चे कल का भविष्य हैं। वहीं विद्यालय स्टाफ ने आए हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक कुलदीप सिंह यादव, अध्यक्ष रामनिवास सिंह यादव, रोहित यादव, धीरज पाल, रेनू यादव, मनीष पाल, धीरज पाल, कोच वीवी पब्लिक स्कूल, प्रधानाध्यापक रीता यादव, वहीं खेल प्रतियोगिता में वीवी पब्लिक स्कूल सहित एसएलसी पब्लिक स्कूल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्योली, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज नगला चंपत के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें उपस्थित ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य जेएस इंटर कॉलेज प्रदीप यादव, अध्यापक परमनाथ यादव, सत्य राम सिंह, ज्ञान सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *