डीएम, एसपी ने किया शुभारम्भ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस कुश्ती कलस्टर (पुरूष/महिला) मुक्केबाजी, कुश्ती, बाडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने किया। शुभारम्भ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा व जिला कमाण्डेंट होमगार्ड धीरेन्द्र नाथ सिंह व जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जनपद फतेहगढ़, कानपुर नगर, कन्नौज, औरेया, इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन, कानपुर देहात के महिला एवं पुरूष खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में निर्णायक मण्डल संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरूण यादव, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, अथक पटेल, करन कुशवाहा, सचिन सिंह, प्रताप सिंह गंगवार, अरविन्द शर्मा, सत्यम मिश्रा, सुशान्त गुप्ता, चेतना कुमारी, निशा कुमारी ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।
बॉक्सिंग पुरुष वर्ग 63 से 67 किलो भार वर्ग में इटावा के रवि कुमार प्रथम रहे। झांसी के संदीप कुमार द्वितीय रहे। 67 से 71 किलो भार वर्ग में जालौन के सचिन शाक्य विजेता, फतेहगढ़ के हिमांशु उप विजेता रहे। 75 से 80 किलो भार वर्ग में औरैया के जगदीश बघेल विजेता व कन्नौज के सौरभ कुमार उपविजेता रहे। 80 से 86 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर के अर्जुन कुमार विजेता, फतेहगढ़ के अंकित उपविजेता रहे। 86 किलो से 91 किलो भार वर्ग में झांसी के हरीश विजेता व फतेहगढ़ के दिलीप सिंह उपविजेता रहे। 92 प्लस भार वर्ग में इटावा के सुभाष चौधरी विजेता व औरैया के शैलेन्द्र शुक्ला उपविजेता रहे। बॉक्सिंग महिला वर्ग 57 से 60 किलो भार वर्ग में झांसी की सरिता सागर विजेता व कानपुर की प्रियंका द्विवेदी उपविजेता रही। 63 से 67 किलो भार वर्ग में इटावा की ललिता विजेता व कन्नौज की डोली उपविजेता रही। आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग 55 से 60 किलो भार वर्ग में पंकज भाटी विजेता व विकास उपविजेता रहे। 60 से 65 किलो भार वर्ग में रवि विजेता व मिलन उपविजेता रहे। 65 से 70 किलो भार वर्ग में यशवीर विजेता रहे। 70 से 75 किलो भार वर्ग में फतेहगढ़ के पंकज गुर्जर विजेता रहे। 75 से 80 किलो भार वर्ग में इटावा के आकाश पवार विजेता रहे। 75 से 80 किलो भार वर्ग में झांसी के हरीश विजेता रहे। 90 से 100 किलो भार वर्ग में ललितपुर के विकास विजेता रहे। 100 से 110 किलो भार वर्ग में इटावा के सुभाष चौधरी विजेता रहे। 110 प्लस भार वर्ग में इटावा के कृष्ण कुमार विजेता रहे। वहीं महिला आर्म रेसलिंग में 50 किलो भार वर्ग में कन्नौज की मनीषा विजेता रही। 50 से 55 किलो भार गर्व में कानपुर की कुमकुम विजेता रही। 55 से 60 किलो भार वर्ग में कानपुर की प्रियंका द्विवेदी विजेता रही। 60 से 65 किलो भार वर्ग में कन्नौज की रजनी चौहान विजेता रही। 70 से 80 किलो भार वर्ग में कन्नौज की डोली विजेता बनी।
अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन मुक्केबाजी, आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
