चार पहिया वाहन का शीशा तोडक़र अंदर के पार्ट्स चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों ने चार पहिया गाड़ी का शीशा तोडक़र अंदर के पार्ट्स चोरी कर लिये। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैे।
जानकारी के अनुसार शैलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र चंद्रकुमार सिंह निवासी लाल दरवाजा का निवासी है। उसने कहा कि दिनांक २६ दिसंबर की रात १२ बजे के बाद मेरी गाड़ी इर्टिगो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू.पी.76एएल4259  है। मेरे घर के पास खड़ी थी। जिसमें रात १२ बजे के बाद गाड़ी की खिडक़ी का शीशा तोडक़र चोर अंदर के पाट्र्स चोरी कर ले गये। जबकि रात में हम गाड़ी सही सलामत खड़ी कर घर चले गये थे और सुबह देखने पर गाड़ी का शीशा टूटा मिला और गाड़ी के अंदर कुछ पाट्र्स चोरी मिले। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *