अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना का होली मिलन समारोह सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना का होली मिलन समारोह स्टेट बंैक स्थित अग्रवाल सभा भवन में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता जोगेन्द्र मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी रहे। कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र द्विवेदी ने सपा के राज्यसभा सांसद द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी की निंदा की और उनकी सदस्यता निरस्त किये जाने की बात कही। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, शिवम त्रिपाठी, बृजेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मुकेश मिश्रा, अंकुल गुप्ता, विमलेश मिश्रा, सर्वेश अग्रवाल, अनमोल पाण्डेय, अभयप्रताप सिंह, दिवाकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *