अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पांडेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको जयंती पर याद किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि विवेकानंद विश्व के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकानंद पाठक ने की।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के तत्वावधान में मेला श्री रामनगरिया में लगने वाले कैंप कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की गई। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन 19 जनवरी को आयोजित किए जाने की बात कही गई व वृन्दावन से आने वाली साध्वी गंगा के कार्यक्रम के लिए स्थान निश्चित किया गया। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मेले में कैंप कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर आलोक भारती, सुमन राजपूत, अभिषेक मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, श्रृद्धा दुबे, रेखा सिंह, डॉ0 रूबी चतुर्वेदी, वंदना पाल, यशोदा सिंह, स्नेहलता अग्निहोत्री, राजवती बाथम आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *