अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच ने मेला श्रीरामनगरिया में भण्डारे का किया आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट गंगा तट पर लगे मेला श्री रामनगरिया में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच ने भण्डारे का आयोजन किया। भाजपा नेता विकास राजपूत ने गुरुवार दोपहर पहुंच मेला श्री रामनगरिया में आए कल्पवासियों एवं जनपद वासियों को प्रसाद वितरित किया।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के संस्थापक आचार्य विवेकानंद को प्रभु श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट किया। संगठन के पदाधिकारियों ने विकास राजपूत को सम्मानित किया। विकास राजपूत ने कहा कि मेला में आने वाले कल्पवासियों की सेवा करना ही सबसे पुण्य का काम है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच इस बखूबी से कर रहा है। संगठन का काम काबिले तारीफ है।
इस मौके के अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच की जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति की जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी, महिला मोर्चा की जिला शोध प्रमुख किरण सिंह, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमला राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *