अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने मुकेश राजपूत को दिया समर्थन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन व सर्व वैश्य समाज के सभी 354 उपवर्गों की शीर्ष संस्था है। पूरे विश्व के कई देशों से बड़ी संख्या में वैश्य परिवार इस संस्था से जुड़ा है। रामदास अग्रवाल राजस्थान वाले इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रहे है। वैश्य शिरोमणि बाबू ने सदा राष्ट्रवाद से प्रेरित रहकर राजस्थान के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, 2002 में गुजरात के प्रदेश चुनाव प्रभारी भाजपा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा एवम अनेक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। जिसको लेकर जिलाध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने सांसद मुकेश राजपूत को लोकसभा चुनाव में समर्थन देते हुए सभी वैश्य समाज के लोगों से अपील की। उन्होंने बताया कि कटरा जम्मू में संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में देश भर से सत्य सनातन संकृति की छांव तले विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष विधायक नीरज बोरा के नेतृत्व में राष्ट्र हित सर्वोपरि मान कर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिलिलेश अग्रवाल, दिनेश चंद्र गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी, अवनीश कौशल युवा जिलाध्यक्ष ने सांसद मुकेश राजपूत को समर्थन देते हुए चुनाव लड़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *