ऐतिहासिक मंदिर पंडाबाग में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों को लाइन में लगना पड़ा, पुलिस फोर्स रहा तैनात…..

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सावन के प्रथम सोमवार पर नगर के शिवालयों में भक्तों ने पहुंचकर विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और उनको वेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पण किये। वहीं कई भक्तों ने गंगा स्नान कर वहां से लाये गये जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों में पूरे दिन बम-बम भोले के जयकारे गुंजायमान होते रहे। आज सावन का प्रथम सोमवार होने के चलते शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह भक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया और उनको वेेलपत्र, धतूरा, पुष्प, भांग आदि अर्पण किये। नगर के ऐतिहासिक मंदिर पांडेश्वरनाथ में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ा। जिससे भक्तों को दर्शन करने में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बेरीकेडिग कर भीड़ को नियंत्रित किया और महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाकर दर्शन करवाये। इसके अलावा नगर के मठिया देवी, कोतवालेश्वर, बढ़पुर स्थित शंकर जी के मंदिर समेत नगर के दर्जनों शिव मंदिरों पर भारी भीड़ देखी गयी। वहीं महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। शाम के समय मंदिरों में भगवान शिव की वेलपत्र, भांग आदि से मनमोहक झाकियां सजायी गयीं और रंग बिरंगी आकर्षक झालरें लगायी गयीं। जिससे भगवान भोलेनाथ की नैयनाभिराम झांकी देखते ही बनती थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। जो हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर बनाये रहा। तोताराम मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग धतूरा चढ़ाकर की पूजा अर्चना फर्रुखाबाद। सावन के पहले सोमवार को फतेहगढ़ के तोताराम मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शिव बाबा के भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा, भांग आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। शाम को भगवान शिव की पुष्पों का विशेष श्रंगार कर मनमोहर झांकी सजायी गई तथा भजन-कीर्तन किया गया। झांकी के दर्शानार्थ भक्तों का ताता देर रात तक लगा रहा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द बाजपेयी (पप्पू), सचिव चमन टंडन, शिव कुमार शर्मा, गिरिश चन्द्र बाथम, हस्नू त्रिवेदी, कुलदीप दुबे, विष्णु दयाल ने व्यवस्था संभाली।
