
फर्रुखाबाद/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अशांति फैलाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने अशांति फैलाने के मामले में सुमित पुत्र विजय प्रकाश निवासी नवाब न्यामत खां रेलवे रोड को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं अमृतपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान वारंटी गौरव पुत्र जयप्रकाश निवासी रमपुरा, जय प्रकाश पुत्र शिवमंगल निवासी रमपुरा, अखिलेश पुत्र उदय पाल निवासी मुजहा, राजकिशोर पुत्र मन्नू निवासी मुजहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
