फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 68वीं माध्यमिक विद्यालयी राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए आदर्श जनता इंटर कॉलेज रानूखेड़ा के शारीरिक शिक्षक इंजाज अहमद सिद्दीकी को मुख्य निर्णायक के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षक रहे रियाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय निर्णायक के साथ-साथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हैं। इससे पूर्व में भी यह विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका का निर्वह्न कर चुके हैं। राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 बालक/बालिका 6 से 10 नवंबर राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में आयोजित होगी। 5 नवम्बर को पूर्वाह्न तक राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में उपस्थित होना है। जिला क्रीड़ा समिति ने हर्ष व्यक्त किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, प्रबंधक उदय राज वर्मा, प्रधानाचार्य राकेश कुमार राजपूत, जिला क्रीड़ा सचिव अतुल दास, देवेंद्र कुमार, केशव गंगवार, सुनील कुमार, प्रवेश शाक्य, सत्येंद्र सिंह, रजनीश शिवा, राहुल यादव, सुब्रत शाक्य, आरती यादव, रितु मिश्रा, अर्जुन प्रताप सिंह, अनुराग पटेल, घनश्याम, अनिकेत कुमार, प्रसुभ गुप्ता, धनंजय सिंह, मनीसा यादव, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, देवेश यादव, प्रदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, नेहा भारद्वाज, अभिषेक अवस्थी, शुभम मौर्य, योगेंद्र यादव आदि ने बधाई दी है।
राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के इंजाज अहमद सिद्दीकी बने मुख्य निर्णायक
