समृद्धि न्यूज। महिला क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर आईपीएल खिलाड़ी पर दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप लगाया है। पीडि़ता ने नोएडा एक्सप्रेसवे थाना पुलिस से शिकायत की है। महिला क्रिकेटर ने की शिकायत में दर्शाया कि आईपीएल खिलाड़ी विपराज निगम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। पीडि़ता ने नोएडा एक्सप्रेसवे थाना पुलिस से शिकायत करने के बाद अब लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की है। पीडि़ता ने बताया कि वह हैदराबाद की रहने वाली हैं, लेकिन वह उत्तर प्रदेश की ओर से क्रिकेट खेलती हैं, नोएडा के एक पीजी में रहती हैं। पीडि़ता ने दर्शाया कि मई 2025 में सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात आईपीएल खिलाड़ी से हुई थी। खिलाड़ी ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का वादा किया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने उसको 29 जुलाई को सेक्टर-135 के होटल में मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने इस दौरान शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया। 30 जुलाई को एक महिला ने खुद को आईपीएल खिलाड़ी की प्रेमिका बताया और उसको जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी।
