राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के रुप में मनायी गयी लौह पुरुष की जयंती

डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का देश की आजादी में खास योगदान रहा। स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोडक़र भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। आजादी के दौरान भारत में छोटे-छोटे 562 देसी रियासतों में बंटा था। जिन्हें विलय करना आसान नहीं था। सरदार पटेल के लिए यह चुनौती थी। उन्होंने अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *