गुरु भविष्य निर्माण अपनी अहम भूमिका निभाते है: ईश्वरदास ब्रह्मचारी

मेधावी छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डी0एस0बी0डी पब्लिक स्कूल पांचालघाट में नवीन शैक्षिक सत्र एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी महाराज ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज समाज में मास्टर नहीं बल्कि गुरु बनने की आवश्यकता है। मास्टर सिर्फ अपने वेतन का इंतजार करते है, बल्कि एक गुरु भविष्य निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए बच्चों को अपने संस्कारों से जोडऩे का काम करते हैं। गुरु शिष्य की परंपरा पर बल देते महंत ने पूरे विश्व में शांति, सुख-समृद्धि की कामना की। प्रबंधक महेश पाल सिंह उपकारी ने बताया कि उनकी संस्था के कुछ बच्चे बहुत ही कम उम्र में बड़े कथावाचक के रूप में, कही कुछ बच्चे अग्निवीर, कुछ बच्चे एयर फोर्स, पुलिस की भर्तियों में सफल हुए। इसका मतलब है कि मेरा जो संस्था संचालन का उद्देश्य था वो सफल हुआ। डायरेक्टर हरभान सिंह गहरवार ने बताया कि नवीन सत्र में कुछ नए प्रयासों के साथ हमारी संस्था में शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा। प्रधानाचार्य विभोर सोमवंशी ने बताया कि आज समाज में विद्यालयों की नहीं बल्कि शिक्षालयों की जरूरत है। विद्यालय सिर्फ किताबी ज्ञान देता है और हमारा शिक्षालय बच्चों को संस्कारों से जोड़ता है। राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका भारती मिश्रा ने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को निर्देशित किया कि सशक्त भारत के निर्माण में हमारी आपकी सबकी अहम भागीदारी है। जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा ने कहा कि अगले सत्र से संस्था में स्काउट की ट्रेनिंग का विधिवत शुभारंभ होगा। इस मौके पर शिक्षक निर्भय मिश्रा, अभिनव कुमार पाल, आकृति मिश्रा, कीर्ति त्रिवेदी, संध्या राजपूत, सोनाली अग्निहोत्री, शिवा, अंशिका पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश आदि मौजूद रहे। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *