स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में उठा अमान्य विद्यालय संचालन का मुद्दा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में अमान्य विद्यालय का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष पेशकार ने की तथा संचालन योगेंद्र कुमार ने किया। प्रधानाध्यापक राजकिशोर ने कहा कि जो बच्चे लगातार अनुपस्थित चल रहे थे उन बच्चों की जानकारी मिली कि वो बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों में जाते हैं और 1200 रुपए के लालच में सरकारी स्कूल में नाम लिखा लेते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनके नाम स्कूल से पृथक किए गए। जिस कारण बच्चों की संख्या कम हो जाने के कारण दो रसोईया निकालने का प्रस्ताव दिया जाएगा। बैठक को आकाश पाल ने संबोधित करते हुए बच्चों को नियमित समय से स्कूल भेजने का अनुरोध किया। इस दौरान योगेन्द्र कुमार, कमलेश राजपूत, पेशकार ने संबोधित किया। इस मौके पर उमेश, जयवीर, देव सिंह, केंट सिंह, हरकेश, प्रीतम, रेशमा बेगम, राजवती, प्रियंका, प्रीती, आशा, उमा, विद्या, कामिनी आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *