जनपदीय सम्मेलन में 8वां वेतन आयोग व चिकित्सा सुविधा के उठेेंगे मुद्दे

 अवकाश प्राप्त शिक्षक कल्याण का एसोसिएशन सम्मेलन आज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण एसोसिएशन का जनपदीय सम्मेलन रविवार 20 जुलाई को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि अवकाश प्राप्त शिक्षकों की समस्याओं को सम्मेलन में उठाया जायेगा। जिसे शासन स्तर पर निराकरण कराने के लिए सरकार व संबंधित अधिकारियों से मिला जायेगा। उन्होंने कहा कि नेशनल वेतन वृद्धि के बारे में उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया है कि आठवें वेतन आयोग का लाभ 2006 से 2016 तक रिटायर शिक्षकों को 30 जून या 31 दिसम्बर तक सेवानिवृत्त हुए है उनको दिया जाये। माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के अवकाश प्राप्त शिक्षकों को शिक्षा निदेशक शासनादेश के अनुसार पेंशन देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आठ बिन्दुओं को लेकर वार्ता हुई थी, जिसमें मण्डल स्तर पर फार्म जमा कराये गये थे। उसके बाद भी अभी पूर्ण रुप से अनुपालन नहीं किया गया है। इन प्रकरणों को कैम्प लगाकर निस्तारण करें। रिटायर कर्मचारियों की पेंशन बेंच दी जाती है, जबकि 11 साल तक कटौती पूर्ण हो जाती है। उसे दी जाये ना कि 15 साल तक रोंका जाये। इस संबंध में न्यायालयों में रिट दायर हुई थी। जिसका निस्तारण करने के लिए सरकार से कहा गया है। 60 वर्ष के रिटायर शिक्षकों की गे्रजुटी, 62 वर्ष में निरंतर बाध्य है। उन्होंने कहा कि रेलवे में सीनियर सिटीजन पुरुष को 40 , महिला को 50 प्रतिशत का लाभ दिया जाये, जो कोरोना काल से पूर्व मिलता था, उसे शुरु किया जाये। इसी तरह राज्य सरकार रोडवेज में भी सीनियर सिटीजन लागू करें। राज्य सरकार कर्मचारियों के समान शिक्षकों को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच हजार स्कूल मर्ज किये जा रहे है यह शिक्षा पर कुठाराघात है। ऐसे में बीच का रास्ता निकालकर स्कूलों को बंद न किया जाये। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रमेश चन्द्र, बृजकिशोर सिंह किशोर, बृजेन्द्र कुमार श्रीमाली आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *