फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिन्दी साहित्य भारती संस्था व हिन्दू सनातन धर्म पर गहन चर्चा के साथ संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संयोजक प्रेम सागर चौहान व प्राचार्य इन्द्रेश मिश्रा द्वारा गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनिल सिंह रहे। अध्यक्षता संजीव कुमार सिंह ने की। वक्ता प्रेम सागर चौहान, इन्द्रेश मिश्रा, पीडी शुक्ला, कमल किशोर, संजीव कुमार सिंह, अनिल कुमार, महेन्द्र सिंह चौहान, भारती मिश्रा, अजीत कुमार ने सनातन धर्म पर विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन शांति देवी रघुराज सिंह कन्या इंटर कालेज कुबेरपुर राजेपुर में सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने सनातन धर्म पर कहा कि हमें सनातन धर्म की रक्षा करनी है और एकजुट होकर हिन्दुत्व को जागरुक करना है और समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर एक साथ रहें। जिससे हम मजबूत हो और विरोधियों का मुकाबला कर सकें। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना जरुरी: अनिल सिंह
