आईटीआई कन्नौज प्रिंसिपल ने टीम के साथ फतेहगढ़ जेल में बन रहे एलईडी बल्ब का किया निरीक्षण

भोजन व्यवस्था की प्रशंसा, बोले आईटीआई में इसी तरह लागू करने की कही बात
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी कन्नौज सुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देशन में आईटीआई प्रिंसिपल परवेज खान, संदीप कुमार (एमआईएस) प्रबंधक कौशल विकास मिशन कन्नौज, आदित्य मिश्रा निदेशक न्यू टेक एजुकेशन सोसायटी, यदुनेश द्विवेदी जिला समन्वयक दी यूनिक एजुकेशन सोसायटी कन्नौज के साथ फतेहगढ़ कारागार में बन रहे एलईडी बल्ब की कार्यशाला का निरीक्षण किया। मौके पर बन रहे एलईडी बल्ब को बनते हुए देखा। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बंदियों से बात की। बंदियों का उत्साहवर्धन किया। एलईडी बल्ब के बनाने की और बिक्री संपूर्ण प्रक्रिया को जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद से जाना और समझा कि कैसे इस कार्य को जेल में आरंभ किया गया। जेल अधीक्षक ने एलईडी बल्ब के निर्माण की सभी बारीकियों को विस्तार से बताया और समझाया। जेल प्रशिक्षक रामकुमार ने जानकारी दी।
प्रिंसिपल आईटीआई द्वारा जेल की भोजन व्यवस्था को भी देखा, खाना बनाने की पूरी प्रक्रिया को जाना और देख, विशेष कर उन्होंने रोटी बनाने की ऑटोमैटिक मशीन और घर जैसी रोटी बनाने की प्रक्रिया को भी देखा, जेल अधीक्षक ने अपने स्तर से भोजन बनाने की प्रक्रिया में किए गए बदलाव को भी देखा उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल की गई। प्रिंसिपल आईटीआई व उनकी टीम द्वारा कारागार की कौशल विकास के अंर्तगत की जा रही कार्यवाहियों, क्लास रूम, कार्यशाला की तारीफ की। जेल की भोजन व्यवस्था की प्रशंसा की गई। उन्होंने भोजन व्यवस्था को आईटीआई जैसे संस्थान में लागू करने की बात कही। वन जेल वन प्रोडक्ट के अंतर्गत बन रहे एलईडी बल्ब के दो नमूने जिलाधिकारी कन्नौज को दिखाने के लिए अपने साथ लेकर गए। जेलर अखिलेश कुमार ने जेल का सकुशल निरीक्षण कराया। जेल प्रशिक्षक रामकुमार ने जेल क्रियाशील सभी कार्यशालाओ का निरीक्षण करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *