बरखेड़ा पीलीभीत, समृद्धि न्यूज। नाग पंचमी के पावन पर्व मेला व जागरण पार्टी कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार जनपद की नगर पंचायत बरखेड़ा वार्ड नंबर 7 में सिद्ध बाबा मढ़ी स्थान है जहां पर गोवर्धन, नाग पंचमी पर मेला लगता है
जहां भक्तों की मनौती पूरी होने पर भक्त चादर व प्रसाद चढ़ाते हैं यहां पर नाग पंचमी पर्व पर सांप कांटे के बंध भी काटे जाते हैं व ढांक बजाई जाती है इसी स्थान पर कमेटी के द्वारा जागरण कराया जाता है
इस बार जागरण बरेली की साजन तूफानी झांकी ग्रुप के द्वारा व पूरनपुर की शिवराज झांकी ग्रुप के द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां बालाजी, राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, गणेश जी,मसाने की होली, आदि झांकियां दिखाई गयी
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सत्यपाल कुशवाहा, गुड्डू मिश्रा, प्रमोद कश्यप, आनंद कश्यप, अनिल कश्यप, अतुल कुशवाहा, राम अवतार मौर्य ,पागल डीजे,शेर सिंह कुशवाहा व 30 अन्य सदस्य व तीरथ बैरागी जागरण पार्टी बरखेड़ा के अलावा कस्बे के भक्त गण व क्षेत्रवासी मौजूद रहें।
नाग पंचमी पर्व पर मेला में किया गया जागरण का आयोजन
