मन की बात में शामिल हुए जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द

*राज्यपाल ने मोमेंटो व पीएम मोदी की पुस्तक देकर किया सम्मानित

*बंदियों द्वारा ब्लाक प्रिंटिंग से तैयार की गई शॉल राज्यपाल को उड़ाकर किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।

जिला कारागार अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के 100 वें एपिसोड को लखनऊ में सुनने के बाद राजभवन में बंदियों द्वारा वुड ब्लाक प्रिंटिंग से छापी गई शॉल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेंट की। इस मौके पर जेल अधीक्षक को सपत्नी सम्मानित किया गया व मोमेंटो व प्रधानमंत्री की पुस्तक भेंट की गई।
जिला कारागार फतेहगढ़ में एमएसएमई से आच्छादित ओडीओपी के अंतर्गत लॉर्ड बुद्धा सोसायटी द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के उपरांत बंदियों द्वारा वुड ब्लॉक प्रिंटिंग से छपाई की गई शॉल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सम्मान भेंट की गई। इस संबंध में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात 100वें एपिसोड कार्यक्रम के उपलक्ष्य जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद को कॉन्क्लेव में आमंत्रित किया गया था। राजभवन में आयोजित मन की बात 100वें कार्यक्रम की स्पेशल स्क्रीनिंग के अवसर पर उन्होंने भागीदारी की।

इस दौरान जेल अधीक्षक ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को शॉल भेंट सम्मानित किया व अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। राजभवन के कार्यक्रम के बाद सभी मन की बात कार्यक्रम के उपरान्त जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को सपत्नी स्मृति चिन्ह एवं पीएम मोदी की किताब देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों को ऐतासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *