कार्यक्रम के मुख्य यजमान विधायक विपिन वर्मा डेविड होंगे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ढाई घाट शमशाबाद में लोधी महासभा के आवाह्न पर पहली बार लोधेश्वर महादेव गंगा स्नान एवं जलाभिषेक का आयोजन 22 फरवरी को होगा। ठंडी सडक़ स्थित नवभारत सभा भवन में प्रेस वार्ता के दौरान लोधी समाज के प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा, जिला प्रभारी बेंचेलाल वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश चन्द्र राजपूत ने कहा कि गुरुवार को माह के त्रयोदशी पर भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक ढाईघाट शमशाबाद में किया जायेगा। साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी महासभा व सदर विधायक एटा विपिन वर्मा डेविड होंगे। प्रदेश प्रभारी हरिपाल सिंह लोधी व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चन्द्र, राकेश लोधी कार्यक्रम में भाग लेंगे। गाजे-बाजे के साथ जलाभिषेक का आयोजन होगा। जिसके लिए पूर्ण तैयारी की गई है। इस मौके पर अजय कुमार वर्मा, राम सरकार राजपूत, विक्रांत सिंह राना सरकार, प्रेम पाल सिंह राजपूत, अरविन्द राजपूत, अनिल राजपूत, सर्वेश राजपूत, मगन लाल वर्मा, राम गोपाल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

