Headlines

भगवान लोधेश्वर महादेव का गंगा स्नान के साथ हुआ जलाभिषेक

हवन पूजन के साथ भण्डारे का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
अखिल भारतीय लोधी लोध महासभा की ओर से आयोजित भगवान लोधेश्वर महादेव गंगा स्नान एवं जलाभिषेक में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से ट्रैक्टरों में भरकर महिलाएं भक्ति भजन गाते हुए नजर आ रहे थे। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। मुख्य यजमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सदर एटा विधायक विपिन वर्मा डेविड के हाथों भगवान लोधेश्वर महादेव की स्थापना कर जलाभिषेक किया गया।

आचार्य रक्षपाल, आचार्य कृष्णगोपाल व गायत्री आर्या सुमेधा आर्या और रामप्रकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चार करते हुए विधि-विधान पूर्वक कार्यक्रम संपन्न करवाया। सभी लोगों ने हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं। इस मौके पर यजमान आचार्य रक्षपाल व उनकी पत्नी तारादेवी ने हवन पूजन कराया। इस दौरान जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा, प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा, महापौर शाहजहांपुर अर्चना वर्मा, डा0 अरविन्द गुप्ता, अजय राजपूत फौजी, जिलाध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत, रामबरन राजपूत, विक्रांत सिंह राना, आनन्द सिंह राजपूत, मनोज राजपूत, अनिल राजपूत, रामसरकार राजपूत, बेचेलाल वर्मा, महेंद्र सिंह राजपूत, सर्वेश राजपूत, विमलेश राजपूत, ज्ञान सिंह राजपूत, हरलाल सिंह राजपूत, सुरजीत सिंह राजपूत, विमलेश राजपूत, शिवदयाल सिंह, ब्रजेंद सिंह पाल, रामबृज राजपूत, अरविन्द राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *