पांचाल घाट पर पूरे दिन रही जाम की स्थिति

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जाम की झाम से फर्रुखाबाद के लोग हमेशा परेशान रहते है। क्योंकि नियम तोडऩे में जनपद बहुत आगे है। मंगलवार को पूर्णिमा होने के चलते पांचाल घाट पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। दूर दराज व अन्य जनपद से आने वाले श्रद्धालु भक्त भी इस जाम में अछूते नहीं रहे। यह नजारा इन दिनों और ज्यादा है, क्योंकि सावन माह होने के चलते गंगा तट से जल भरकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने जाते हैं। पूर्णिमा होने के कारण पूरे दिन पांचाल घाट पुल पर जाम रहा। पुलिस को जाम खुलवाने में छक्के छूट गये। दस मिनट का सफर डेढ़ घंटे में जाम के चलते तय हो पाया। गंगापार से आने वाले वाहन भी कई घंटे जाम में फंसे रहे। वहीं जनपद से गंगापार जाने वाले वाहन जाम में घंटों फंसे रहे। जाम होने के कारण कई लोग गर्मी व उमस के कारण बेहाल हुए। सुबह ७ बजे से ही जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कई बार मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज बसों के अलावा दोपहिया वाहन एवं कांवडिय़ों व भक्तों के चलते जाम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *