जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया

हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चले एनकाउंटर में 3 आतंकी मार गिराए गए हैं. मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है. मारे गए तीनों आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक हैं. आतंकवादियों के पास से 2 एम4 और एक एके 47 राइफल बरामद हुआ है. घाटी में हुए इस डबल टेरट अटैक के बाद से ही सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया गया. साथ ही उन 4 आतंकवादियों पर पांच-पांच लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित कर दिया गया था जिनके बारे में दावा किया जा रहा था कि वे घुसपैठ के बाद जिले में सक्रिय हैं.

जवान के हाथ में दुर्घटनावश फटा ग्रेनेड

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बुधवार को एक शिविर के अंदर दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट होने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जवान दियानी स्थित शिविर के अंदर प्रशिक्षण के लिए ग्रेनेड को संभाल रहा था जो उसके हाथ में फट गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को सांबा के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *