जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा के लिए आयोजित की गई जन चौपाल

अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अम्बेडकरनगर। आगामी लोक सभा चुनाव की सरगर्मियां शुरु हो गई है।इस बीच तमाम राजनैतिक दलों के नेता और पदाधिकारी ग्राम सभाओं में जन चौपाल के माध्यम से लोगो का रुझान कार्य योजना का प्रचार प्रसार कर के अपनी पार्टी के तरफ रुझान भटकाने का पुरजोर प्रयास करने में मशगूल हो उठे है।इसी क्रम में आज आगामी लोक सभा चुनाव के नजदीक आने पर अमेदा ग्राम सभा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा टांडा के पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने जन चौपाल के माध्यम से आम जनमानस के बीच एक जनसभा का आयोजन किया।

इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और पार्टी को मजबूत बनाने तथा सरकार द्वारा अनेक कार्यों की चर्चा करते हुए तीसरी बार पुनः केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अवसर देने के लिए ग्राम सभा के लोगों से निवेदन किया।उक्त ग्रामसभा में चौपाल के आयोजन के दौरान सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीता कर लोकसभा में भेज कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।जन चौपाल का संचालन जवाहरलाल मौर्य आयोजक रणविजय वर्मा ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा टांडा के पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने किया वहीं दूसरी तरफ उक्त कार्यक्रम में जगदीश तिवारी प्रवीण दुबे गिरीश वर्मा राम छैल वर्मा बच्चा राम वर्मा बाबूराम वर्मा राम सज्जन वर्मा दिवाकर वर्मा आदि अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *