फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम के लिए सेक्टर व जोनल प्रभारी नियुक्त कर कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसी के तहत डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रत्याशी प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी के सहभागिता कार्यक्रम 193 विधानसभा अमृतपुर में सेक्टर स्तरीय पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर व अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष उदयप्रताप भोला यादव द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे सेक्टर चपरा बूथ संख्या-1 से 9 तक जिसके सेक्टर प्रभारी कृपाल सिंह व जोनल प्रभारी डॉ0 समरपाल सिंह राजपूत को बनाया गया है। यह कार्यक्रम उ0मा0वि0 रतनपुर पमारान में अपराह्न 1 बजे, सेक्टर कुबेरपुर कुड़ार बूथ संख्या- 10 से 21तक सेक्टर प्रभारी मुनिपाल सिंह, जोनल प्रभारी शिवदेश यादव कार्यक्रम स्थल पिथनापुर, सेक्टर-3 मुजहा बूथ संख्या 22 से 31 तक ३ बजे, सेक्टर प्रभारी निर्भान सिंह, जोनल प्रभारी शिवदेश यादव प्रधान व डा0 समरपाल सिंह राजपूत कार्यक्रम स्थल करनपुरदत्त ब्लाक राजेपुर में आयोजित होगा।
अमृतपुर विधनसभा में सेक्टर स्तरीय पीडीए की जनचौपाल 28 दिसंबर को
