धूमधाम से मनाया गया जनक नंदिनी सीता जन्मोत्सव, लगे छप्पन भोग

भक्तों ने पूजा अर्चना कर गाये गीत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपूर्ण संस्था द्वारा सिक्तर बाग में पूजा अरोड़ा के निवास स्थान पर जनक नंदिनी सीता जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने भजन संध्या का आयोजन किया एवं सीता जी की झांकी सजाई। जिसमें सीता (रुद्राक्षी द्विवेदी) एवं सीता जी की मां के रूप में (काव्य द्विवेदी) को बनाया। वहीं महिलाओं ने जन्मोत्सव आज जनक लली को मनाएंगे, बजत बधाई जनकपुरी में खुशियां घर-घर आई। मिथिला भवन में आज जिया लाली को जन्म भयो आदि भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। जिसमें संगीता चतुर्वेदी, माधुरी सक्सेना, ममता यादव, अंजली यादव, मोहित मिश्रा, दीपा त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, आशा, पिंकी, कौशल शर्मा, शिखा, अर्चना, गणेश मिश्रा, सीमा दीक्षित, रिशु मिश्रा, नेहा, प्रीति कौर, गीता सक्सेना, स्मृति सक्सेना, नेहा पाठक, नीलम वर्मा, रजनी सक्सेना, सोनाली गुप्ता, वंदना गुप्ता आदि महिलायें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *