
युवा कलाकारों ने चन्द्रयान व पर्वतों एवं वृक्षों को रंगों से उकेरा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा महोत्सव समिति द्वारा प्रतियोगिताओं के क्रम में गुरुवार को समिति के सभागार में ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक सौंदर्य एवं चन्द्रयान विषय पर अपने विचारों को कैनवस पर कलर के माध्यम से उकेरा। युवाओं ने प्राकृतिक छठा, पर्वतों, वृक्षों, ग्रामीण, परिवेश, नदियोंं एवं चन्द्रयान का चित्रण किया। युवा कलाकारों को ड्राइंग पेंटिंग में शांति व एकाग्रता मिलती है। प्रिंसी ने बताया कि जैसे सोंचों वैसे कैनवास पर चित्रांकन करके रंग भरने से एक सुख अनुभव होता है। मनोरम चित्र बनाकर प्रतिभागियों ने जल, रंग, तेल, वैक्स कलर का प्रयोग किया। प्रथम स्थान पर जान्हवी वर्मा, द्वितीय स्थान पर देव गुप्ता व अवंतिका अग्निहोत्री, तृतीय स्थान पर गौरी व प्रिंसी सिंह रही। प्रतिभागी आस्तिक दुबे, अमानिका राठौर, पारुल कुशवाहा, गौरी, प्रिंसी सिंह, भक्ति सक्सेना, देव गुप्ता, शुभांगी दीक्षित, जान्हवी वर्मा, सुचेता यादव, मीनाक्षी पाण्डेय, अवंतिका अग्निहोत्री ने भाग लिया। इस मौके पर अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा, सच्चिदानंद मिश्रा, सुनील सक्सेना, पूनम शुक्ला, कपिध्वज त्रिपाठी मौजूद रहे।