सफाई के दौरान नाले में गिरी जेसीबी,चालक बाल-बाल बचा

 मकान को हुआ हजारों का नुकसान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका की नाला सफाई के दौरान शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मोहल्ला लाल दरवाजा में नाले की सफाई के लिए लाई गई जेसीबी मशीन अचानक नाले में जा गिरी। मशीन के गिरते ही नाले की दीवार ढह गई। जिससे पास स्थित एक मकान को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार रात नगर पालिका द्वारा नाले की सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान भारी भरकम जेसीबी मशीन नाले के किनारे काम कर रही थी। अचानक नाले की दीवार कमजोर पड़ गई और जेसीबी का संतुलन बिगड़ गया। मशीन के वजन और दबाव से दीवार भरभराकर गिर गई और जेसीबी सीधे नाले में समा गई। हादसे के दौरान नाले के पास स्थित एक स्थानीय निवासी के मकान की दीवार भी ढह गई। मकान मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। हादसे के वक्त जेसीबी चला रहे चालक कन्हैया सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *