बंद पड़े मकान का ताला तोडक़र लाखों के जेवरात चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बन्द पड़े मकान का ताला तोडक़र चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी टिंकू उर्फ रंजीत श्रीवास्तव पुत्र गनेश श्रीवास्तव परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं। घर में ताला बन्द रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान के मुख्य गेट का ताला तोडक़र घर में दाखिल हो गये। इसके बाद वहां रखे बक्से में रखे सोने का हार, मंगल सूत्र, सोने की अगूठी, चाँदी की पायल सहित लगभग 10 लाख का सामान चोर चुरा ले गये। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जॉच पड़ताल की। ग्रामीणो की चर्चा के अनुसार किसी जानकार ने चोरी की घटना को अन्जाम दिया है। बताते चलें कि कायमगंज क्षेत्र में आये दिन हो रहीं चोरियों से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त के नाम पर खानापूर्ति करती है, तभी चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *