समृद्धि न्यूज। झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली मारे गए। बताया गया कि सहदेव पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ गीरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई। जिसमें कोबरा और गिरिडीह-हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। झारखंड से सोमवार को सुबह-सुबह राज्य के हजारीबाग जिले में झारखंड में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक माओवादी के ऊपर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार को सुबह सुबह करीब 6 बजे गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई। जब इलाके की तलाशी ली गई तो इस दौरान दौरान सहदेव सोरेन जो कि एक करोड़ रुपये के इनामी था और दो अन्य माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।
मारे गये माओवादियों पर था इनाम
- सहदेव सोरेन पर (एक करोड़ का इनाम था) वह केंद्रीय समिति का सदस्य था
- रघुनाथ हेम्ब्रम पर (25 लाख का इनाम था) वह विशेष क्षेत्र समिति सदस्य था
- वीरसेन गंझू पर (10 लाख का इनाम था)वह क्षेत्रीय समिति सदस्य था
इससे पहले गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। उन पर कुल 5 करोड़ 25 लाख रुपये का इनाम था। मारे गए नक्सलियों में टॉप कमांडर बालकृष्ण भी शामिल था। उस पर 1.80 करोड़ रुपये का इनाम था। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे।
