- निवेशकों के लिए होगा बड़ा मौका- अंबानी
- जियो ग्राहकों की संख्या हुई 50 करोड़
- 22 करोड़ हुए जियो ट्रू 5जी के यूजर
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों की प्रतीक्षा खत्म होने को है। जियो का IPO अगले साल यानी 2026 की पहली छमाही में आ जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 48वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने यह जानकारी साझा की।
मुकेश अंबानी ने कहा कि “मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जियो अपने आईपीओ के लिए आवेदन करने की तैयारियाँ कर रहा है। हमारा लक्ष्य 2026 की पहली छमाही तक जियो को सूचीबद्ध करना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि जियो हमारे वैश्विक समकक्षों के समान ही मूल्य सृजित करेगा। मुझे विश्वास है कि यह सभी निवेशकों के लिए एक बहुत ही आकर्षक अवसर होगा।“
Shri Mukesh Ambani thanks every customer for their trust and support as Jio marks the 500 million customers milestone.#WithLoveFromJio #RILAGM2025 #RILAGM #Reliance #Jio500Million pic.twitter.com/8WSkQnx6oM
— Reliance Jio (@reliancejio) August 29, 2025
रिलायंस जियो ने आज एक और मुकाम हासिल किया, कंपनी के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर गई है। शेयरधारकों व ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए मुकेश अंबानी ने जियो को जिंदगी बदलने वाला करार दिया। जियो की उपलब्धियें गिनाते हुए उन्होंने कहा कि “जियो ने कुछ अकल्पनीय काम किए हैं। जैसे वॉयस कॉल मुफ्त करना, डिजिटल भुगतान के तरीके बदलना, आधार, यूपीआई, जन धन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में जान फूंकना, और साथ ही दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम की रीढ़ का काम करना।
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि देश में 5जी के सबसे तेज रोलआउट के बाद जियो के 5जी ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 22 करोड़ से ज़्यादा यूजर्स जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जियो अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन शुरू करेगा।
मुकेश अंबानी ने कहा कि “जियो ट्रू 5जी ने डिजिटल कनेक्टिविटी की स्पीड, विश्वसनीयता और पहुँच को नए सिरे से परिभाषित किया है। मैंने लोगों को कहते सुना है कि जियो ने मेरी ज़िंदगी बदल दी या मुझे जियो पसंद है। लेकिन मैं दिल से कहता हूँ कि दरअसल, हर एक भारतीय ने जियो को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर इसे खड़ा किया है।”
At the Reliance Annual General Meeting, Mukesh Ambani, Chairman and Managing Director, Reliance Industries, says, “Today, it is my proud privilege to announce that Jio is making all arrangements to file for its IPO. We are aiming to list Jio by the first half of 2026, subject to all necessary approvals. I assure you that this will demonstrate that Jio is capable of creating the same quantum of value as our global counterparts. I am sure that it will be a very attractive opportunity for all investors.”
मुकेश अंबानी ने एआई के क्षेत्र में भी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा, एआई और संबद्ध गहन प्रौद्योगिकियों में मिली कामयाबी ने उत्पादकता, दक्षता और मानव क्षमता को अकल्पनीय स्तर तक बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस चमत्कारी शक्ति के कारण एआई को अब हमारे युग की दिव्य इच्छा पूर्ति करने वाली गाय नई कामधेनु कहा जा सकता है। मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि मेटा और रिलायंस भारतीय व्यवसायों को उनके विकास में मदद करने के लिए ओपन सोर्स एआई मॉडल प्रदान करेंगे। एआई के साथए हमने देखा है कि कैसे एआई मानव क्षमता को बढ़ा सकता है। प्रोडक्टिविटी को बूस्ट कर सकता है और इनोवेशन को गति दे सकता है और अब रिलायंस की पहुंच और पैमाने के साथ, हम इसे भारत के हर कोने तक पहुँचा सकते हैं। जक़रबर्ग ने आगे कहा, इस पार्टनरशिप के साथ, हम भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण का निर्माण शुरू कर रहे हैं जहां हर बिजनेस करने वाला व्यक्तिए क्रिएटर और कंपनी के पास सफलता के लिए आवश्यक टूल्स होंगे। मेरा मानना है कि ये वेंचर एक आदर्श बनेगा कि कैसे एआई और सुपर इंटेलिजेंस को सभी तक पहुंचाया जा सकेगा। यह तो बस शुरुआत है। गूगज सीओ सुंदर पिचाई ने कहा कि रिलायंस और गूगल मिलकर जेमिनी एआई मॉडल्स को रिलायंस इंडस्ट्रीज के एनर्जी, टेलीकॉम, रिटेल और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे बिजनेस में शामिल करेंगे।
