जितेंद्र गिरी व सागरपुरी की तहरीर पर पांच नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

 कादरीगेट थानाध्यक्ष ने लड्डू खिलाकर तुड़वाया सत्यगिरि महाराज का अनशन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते करीब चार दिनों से संतों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में दूसरे पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद सहित अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। तब जाकर सत्यगिरि महाराज ने अपनी समाधि लेने के निर्णय को वापस लिया व अनशन समाप्त कर दिया। वहीं कादरीगेट थानाध्यक्ष आमोद कुमार ने सत्यगिरि को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।
दिनाँक 07.02.2025 को जूना अखाड़ा के महंत सत्यगिरी महाराज के अनुयायियों व आचार्य प्रदीप शुक्ला के बीच हुयी मारपीट की घटना के बाद कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया साइट्स पर महंत सत्यगिरी महाराज के विरुद्ध अनर्गत पोस्ट डालने व महंत सत्यगिरी महाराज के साथी सागरपुरी की तहरीर पर प्रदीप शुक्ला व उसके साथियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग महंत सत्यगिरी महाराज द्वारा की गयी थी और अभियोग दर्ज न होने पर जीवित समाधि लेने की घोषणा की गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना कादरीगेट पर वादी जितेन्द्र गिरी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 39/2025 धारा 299/353 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट बनाम विमलेश मिश्र, अंकित तिवारी व ज्ञात व्यक्ति दर्ज किया गया व वादी महंत सागर पुरी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 44/2025 धारा 115(2)/352/351(2) बनाम प्रदीप शुक्ला, संकित, सचिन व अन्य साथी नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। उपरोक्त कार्यवाही से संतुष्ट होकर महंत सत्यगिरि महाराज द्वारा समाधि लेने की घोषणा को वापस लेकर सभी अनुयायियों से शांति व्यवस्था बनाये रखने व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *