फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ने पार्टी के निर्देश अनुसार जितेंद्र सिंह एडवोकेट को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जितेंद्र सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर आम आदमी पार्टी में मजबूत होगी। जितेंद्र सिंह एक ऐसे सरल सुभाव के व्यक्ति है जो निर्धन और गरीब की मदद करने के लिए सदैव प्रयासरत रहते है।
इस अवसर पर एडवोकेट सुभाष चंद्र शाक्य, अवदेश सक्सेना, अखिलेश राजपूत, राहुल कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, यादव सिंह, देवेंद्र सिंह, रोहित सिंह, प्रताप सिंह, रंजना कश्यप, कुलदीप यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, रक्षपाल सिंह, अर्चना शर्मा, अपर्णा मिश्रा, अंकित शाक्य आदि मौजूद रहे।
जितेन्द्र सिंह बने आप के विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
