फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
साइबर क्राइम का शिकार हुए भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक जितेंद्र सिंह
भाजपा नेता जितेंद्र सिंह की फोटो लगाकर साइबर ठग ने बनाया फेक WhatsApp अकाउंट, फिर लोगों से मांगे रुपए
कई परिचितों ने भाजपा नेता को फोन कर जानकारी देने के बाद मामला संज्ञान में आया,विकास नगर निवासी भाजपा नेता जितेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक के नाम थाना कादरीगेट में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की, भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परिचितों से किसी भी तरीके का लेनदेन न करने की अपील की, साइबर ठगों द्वारा फर्रुखाबाद के लोगों को लगातार बनाया जा रहा है निशाना, कुछ दिन पूर्व सर्विलांस प्रभारी की फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों से रुपयों की मांग की गई थीथाना कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर का मामला
