15 जुलाई को ऑन लाइन हाजिरी को लेकर शिक्षक मुख्यमंत्री को भेजेगें ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बेसिक शिक्षकों व शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेश स्तर पर बने शिक्षक-शिक्षामित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्रमुख जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक, अटेवा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव, वि0 बी0टी0सी0 शि0वे0एसो0 के जिलाध्यक्ष आलोक द्विवेदी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिनेष मिश्रा, टीएससीटी जिला संयोजक सुजीत कुमार, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल यादव, यूटा के जिलाध्यक्ष पीयूष कटियार, आ0समा0 शिक्षामित्र वे0एसो0 के जिलाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, अटेवा के संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। शिक्षकों को नये-नये अव्यवहारिक आदेश जारी कर प्रताडि़त करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया है। सभी शिक्षक संगठनों ने जिलाध्यक्षों की सर्वसम्मति से संयुक्त रुप से समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा इकाई के गठन पर सहमति जतायी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि १५ जुलाई को प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर मुख्यालय पर ऑन लाइन हाजिरी के विरोध में जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। जिसमें जनपद के हजारों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। १५ जुलाई को सभी शिक्षक ढाई बजे विकास भवन के सामने जिला पंचायत कार्यालय के प्रांगण में एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपेगें। बैठक के दौरान संयुक्त मोर्चा के सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, आलोक सिंह, जितेन्द्र सिंह, पंकज कुमार, नरेन्द्र सिंह जाटव, भूपेश प्रकाश पाठक, डा0 वीरेन्द्र त्रिवेदी, अभिनेश मिश्रा, आलोक द्विवेदी, पीयूष कटियार, अनुराग पाण्डेय, सुधीर शाक्य, विमलेश शाक्य, मयंक दुबे, पंकज शाक्य, मुकीम आदि लोग मौजूद रहे।
अटेवा के आवाह्न पर संयुक्त मोर्चा का हुआ गठन
