धान खरीद में तेजी लाने का केंद्र प्रभारी को दिया निर्देश
हलिया (मिर्ज़ापुर):संयुक्त मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी लालगंज महेंद्र सिंह ने सोमवार को धान खरीद केंद्र बरौंधा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से धान खरीद के बारे में जानकारी ली। मौके मौजूद केंद्र प्रभारी नंद किशोर मिश्र को शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीद में तेजी लाने का दिया। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक दिवस में किसानों से धान की खरीदी किया जाय। किसानों से धान खरीद का टोकेन सूचना पट्ट पर चस्पा किया जाय। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि गोपाल कोल से धान खरीद के बारे में पूछताछ किया। कहा कि अगर किसी भी किसान को धान बेचने में दिक्कत आ रही हो तो तुरंत सूचना दें।जिसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। क्रय केंद्र पर मौजूद किसान उदय शंकर मिश्र सतीश चंद्र हरि नारायण यादव आद्या प्रसाद मिश्र रमा शंकर मिश्र भरत लाल प्रजापति ने बताया कि उनको धान बेचने का टोकेन जारी की गई है। किसानों ने धान खरीद व्यवस्था पर संतोष जताया।
