पिहानी /हरदोई , समृद्धि न्यूज। पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा का संचार करते हुए पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने पिहानी के पत्रकार जुबेर खान को हरदोई जिला सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति होने के साथ ही आम जनमानस और मीडिया जगत में बधाइयों का दौर शुरू हो गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जुबेर खान जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा पत्रकारों को एक मंच पर जोड़कर उसे गतिशील बनाएं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने
बताया कि जनवरी माह में जनपद हरदोई की जिला कमेटी में कुछ पत्रकार साथी जो अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियो को ईमानदारी पूर्वक अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं उनकी जगह पर दूसरे पत्रकार साथियों की नियुक्ति की जाएगी वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियो की कोई आवश्यकता नहीं है संगठन पत्रकारों के हितों के लिए सदैव काम करता रहा है और भविष्य में करता रहेगा।
अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए जुबेर खान ने कहा कि वे संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर रखना, संगठन का विस्तार करना और सकारात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में हरदोई में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने भी जुबेर खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दी हैं और उम्मीद जताई कि यह कदम जिले में पत्रकारिता को नई मजबूती देगा।
पत्रकार एकता एसोसिएशन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, हरदोई जिला सचिव बने जुबेर खान
