जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह व महिला जिलाध्यक्ष डा0 निधि मिश्रा बनी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को फतेहगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस में अंतराष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच द्वारा एक बैठक का आयोजन हुआ। मंचासीन संरक्षक महंत ब्रह्मचारी ईश्वर दास महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य विवेकानंद एवं संस्थापक/सचिवए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीति तिवारी एवं कोर कमेटी के सदस्य आलोक भारती के द्वारा नवनियुक्त सदस्यों को दायित्व ग्रहण कराया गया। अंतराष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामवीर चौहान व महानगर अध्यक्ष अनिल तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा0 निधि मिश्रा को दायित्व सौंपा गया और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
रामवीर सिंह चौहान ने अपनी जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद त्रिवेदी, विजय सिंह सोमवंशी, अभिषेक मिश्रा, रिंकल बाजपेई, पवन दुबे, संजीव गिहार को बनाया है। जिला महामंत्र संजय गर्ग, पंकज पाल, अतुल शंकर दुबे बने। जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया को बनाया है। जिला मत्री अक्षय दीक्षित, करुणा शंकर मिश्रा, दीपू दीक्षित, कन्हैया चतुर्वेदी, टिन्कू भदौरिया, रुबी कश्यप को बनाया गया है। जिला मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता बने। सोशल मीडिया प्रभारी दिव्यांशु गुप्ता को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आभार बबिता पाठक व रामवीर चौहान ने ज्ञापित किया। संचालन राजीव बाजपेयी ने किया। इस अवसर पर मेजर अभिषेक, शिवम राजपूत, रितेश प्रजापति, शिवम दुबे, लाल जी मिश्रा, गौरव सक्सेना, शीला तिवारी, श्वेता तिवारी, आरती मिश्रा, साधना पाल, आशीष मिश्रा, रामविलास, राघवेंद्र सिंह रामू, कौशलेंद्र सिंह, अशोक यादव, कमल शाक्य, हर्षित मिश्रा, गोलू प्रजापति, रवि मिश्रा, किशन बॉथम आदि उपस्थित रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच की जंबो कमेटी घोषित
