काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

रानी लक्ष्मीबाई कबड्डी क्लब भरखा व एकलव्य कबड्डी टीम रही विजेता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कबड्डी बालक, बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार शुक्रवार को स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में हर घर तिरंगा एवं काकोरी टे्रन एक्शन शताब्दी महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू यादव ने कबड्डी खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर शुभारम्भ किया। बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई कबड्डी क्लब भरखा ने राजकीय बालिका इंटर कालेज को २४-१३ से पराजित किया। बालक एवं बालिका वर्ग में आठ-आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच बालिका वर्ग में एकलव्य कबड्डी टीम सलेमपुर व रानी लक्ष्मीबाई कबड्डी टीम भरखा का हुआ। जिसमें एकलव्य कबड्डी टीम ने २०-११ से विजेता रही। बालक वर्ग में राधा रानी क्लब मोहम्मदाबाद टीम ने ३३-१६ से विजेता रही। प्रतियोगिता का समापन एसडीएम यदुवंश वर्मा द्वारा किया गया। विजेता खिलाडिय़ों को पुरुस्कार वितरण किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मण्डल की भूमिका सचिव कबड्डी एसोसिएशन के कुलदीप यादव, संजीव कटियार, अरुण कुमार, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, सपना यादव, सुभाष चन्द्र ने प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। प्रतियोगिता की देखरेख जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *